बॉलीवुड के बाद अब महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को साउथ इंडस्ट्री से भी मिला ऑफर, इस फिल्म में आएंगी नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Aug, 2025 03:04 PM

after bollywood now monalisa got an offer from south industry

महाकुंभ से वायरल होने वाली गर्ल मोनालिसा की किस्मत इन दिनों बुलंदियां छू रही हैं। माला बेचते बेचते एकदम बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मोनालिस अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखाएंगी। जी हां, बॉलीवुड के बाद अब मोनालिसा को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से...

मुंबई. महाकुंभ से वायरल होने वाली गर्ल मोनालिसा की किस्मत इन दिनों बुलंदियां छू रही हैं। माला बेचते बेचते एकदम बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मोनालिस अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखाएंगी। जी हां, बॉलीवुड के बाद अब मोनालिसा को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से भी ऑफर मिला है, जिसके बाद वो और भी चर्चा में आ गई हैं।  

 

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा 'नागम्मा' नाम की मलयालम फिल्म से साउथ इंडस्ट्री का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ एक्टर कैलाश लीड रोल में होंगे। कैलाश को नीलाथमारा फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। फिल्म का निर्देशन बीनू वर्गीस कर रहे हैं। वहीं, इसके प्रोड्यूसर जीली जॉर्ज हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

 


मोनालिसा की नई फिल्म 'नागम्मा' की पूजा कोच्चि में की गई है, जिसमें मशहूर फिल्म निर्देशक सिबी मलयिल भी शामिल हुए और इसकी सक्सेस की कामना की। वहीं डायरेक्टर बीनू वर्गीस के लिए फिल्म काफी खास होने वाली है।

 

बता दें, मोनालिसा जल्द ही फिल्म द डायरी ऑफ वासेपुर के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, जिसे सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। मोनालिसा को बॉलीवुड में लाने वाले सनोज मिश्रा ही हैं, जिन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में ऑफर दिया। बस इसके बाद फिर वायरल गर्ल की किस्मत पलट गई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!